हरि बोल सेवा समिति के कार्यक्रम में विधायक महेश गुप्ता ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

WhatsApp Image 2026-05-07 at 6.57.45 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।। हरि बोल सेवा समिति के संरक्षक, सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड के जनपद के टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों को निशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने मेहनत और लगन से पढ़ाई कर जिले में टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया है, उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ते हैं, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा—
“लक्ष्य ना ओझल होने पाए, कदम बढ़ाता चल,
मंजिल तेरे पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विधायक ने कहा कि यदि विद्यार्थी अपने जीवन में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनने का लक्ष्य तय कर ईमानदारी से प्रयास करें, तो ईश्वर भी उनकी सहायता करता है और वे अपने उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करते हैं।उन्होंने छात्र-छात्राओं से माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करने का आह्वान करते हुए कहा कि बड़ों का आशीर्वाद जीवन में सफलता और सकारात्मकता लेकर आता है। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि घर से बाहर मोटरसाइकिल लेकर निकलने पर हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, ताकि किसी परिवार को दुर्घटना का दुख न झेलना पड़े।कार्यक्रम में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुलनवाज आलम तथा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा चंद्रभान यादव, ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल सिंह पटेल, अजय मथुरिया, पंकज शर्मा, शिराज आलम, हिमांशु नंदन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights