उझानी :- उझानी पुलिस ने सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1150 रुपये नकद, एक बाल पेन और एक सट्टा डायरी बरामद हुई है। यह कार्रवाई 5 मई 2026 को की गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में उझानी पुलिस शहर को सटोरियों से मुक्त करने के अभियान में जुटी है। इसी क्रम में, उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह अपने हमराही कांस्टेबल हिमांशु सिरोही और भूपेंद्र के साथ नगर में गश्त कर रहे थे।सपरा गेस्ट हाउस के पास पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला बहादुरगंज स्थित काशीराम आवास की दीवार की आड़ में एक व्यक्ति सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक युवक को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल पुत्र इशरत, निवासी गद्दी टोला, उझानी बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1150 रुपये नकद, एक बाल पेन और एक सट्टा डायरी मिली। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ धारा 13G के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।