जिम जिहाद के विरोध में हिन्दू महासभा का प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-05-06 at 4.07.03 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारत हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों प्रदर्शन किया और जिमों में जिम जिहाद महिला सुरक्षा को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने आरोप लगाया कि बरेली में जिम जिहाद का मामला सामने आया है हिंदू महिलाओं , लड़कियों को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है।जनपद के कुछ जिमों में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें संगठन ने “जिम जिहाद” की संज्ञा दी है। हाल ही में अल्टीमेट फिटनेस जिम के जिम संचालक अकरम बेग और आलम बेग ने वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया वीडियो बनाकर कर महिला को ब्लैक मेल किया 50 लाख तक की डिमांड की। इसके अलावा मिनी बायपास स्थित एक जिम में महिला के परिजनों के साथ मारपीट की घटना का भी उल्लेख किया गया है।संगठन का कहना है कि कुछ मामलों में महिलाएं सामाजिक कारणों से सामने नहीं आ पातीं, जिससे घटनाएं दब जाती हैं। ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ जिम संचालक व ट्रेनर महिलाओं को बहलाकर उन पर दबाव बनाने जैसे कृत्य कर रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।पंकज पाठक ने कहा कि हम मांग करते है कि सभी जिम संचालकों व ट्रेनरों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराया जाए, महिला सदस्यों के लिए प्रत्येक जिम में महिला ट्रेनर की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिन जिमों में महिला ट्रेनर उपलब्ध नहीं है, वहां महिलाओं के प्रवेश , सदस्यता पर रोक लगाने पर विचार किया जाए।
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जिमों की नियमित जांच के लिए महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित की जाए।
संगठन ने प्रशासन से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान श्याम देवल, नंदकिशोर शर्मा, शिवम सक्सेना, सोनू राठौर, ध्रुव कश्यप , छोटेलाल, शैलेंद्र गुप्ता, कुलदीप सिंह, शिवम राठौर , अमित राठौर, सोनेलाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights