बदायूँ में बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर जश्न मनाया,आतिशबाजी छोड़ी

WhatsApp Image 2026-05-04 at 5.15.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य जी, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई खिलाकर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की। तथा भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में मिली यह प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक क्षमता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा भाजपा ने सदैव गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य किया है, जिस पर जनता ने अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने आगे कहा यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है और भाजपा की नीतियों की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाती है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह ऐतिहासिक विजय भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का प्रतिफल है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि इसी उत्साह और जनसमर्थन के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन की मजबूत संरचना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस विजय को संभव बनाया है। उन्होंने आगे कहा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और आने वाले समय में भी यही समर्पण पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा देश की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को अपनाते हुए भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं, और यही सेवा भाव भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी प्रकार जन-जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती रहेगी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।इस दौरान पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, रविन्द्र पाल सिंह, हरप्रसाद सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, बुद्धपाल सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शारदेन्दु पाठक, उमेश राठौर, बीएस मौर्य, उदयवीर दिवाकर, नेकपाल कश्यप, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, सीमा राठौर, विश्वजीत गुप्ता, अजय तोमर, अमित पाठक, शिशुपाल शाक्य, ओम कृष्ण सागर, सुरजीव गुप्ता, मनोज मशीह, किशन शर्मा, अंकित मौर्य, अमिता उपाध्याय, रजनी मिश्रा, राजवती वर्मा, रचना शंखधार, रामचरन पाल, पारस गुप्ता, मोनिका गंगवार, सहदेव सागर, शीराज आलम, राहुल रावत, पंकज शर्मा, के.एल गुप्ता, मनोज चंदेल, दीपक सक्सेना, अमन साहू, राघवेंद्र यादव, अचल शर्मा, राम नरेश गौतम, हिमांशु पाठक, श्याम साहू, रवि वाल्मीकि, वैभव मिश्रा, रचित साहू, अनुभव उपाध्याय तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights