बदायूं । स्काउट भवन में संस्कार भारती ब्रज प्रांत जनपद बदायूं का वर्ष 2026 -27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन प्रांतीय सदस्य डॉ0 गीतम सिंह डॉ0 मदन मोहन लाल एवं डॉ0 प्रतिभा मिश्रा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया । कार्यकारिणी में निम्न प्रकार सदस्यों को दायित्व सोपा गया अशोक कुमार सक्सेना जिला अध्यक्ष, विनोद कुमार सक्सेना वरि. उपाध्यक्ष, हरि गोविंद पाठक एवं सत्यनारायण वशिष्ठ को उपाध्यक्ष, सीमा शर्मा को कोषाध्यक्ष ,अशोक कुमार साहू को महामंत्री एवं नरेश चन्द शर्मा -विवेक खुराना को मंत्री, विधा संयोजक सविता चौहान को मनोनीत किया गया ।कार्यकारिणी में सदस्यों को दायित्व सोपने के उपरांत सभी दायित्वान पदाधिकारियो को प्रांतीय सदस्यों द्वारा समिति का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तदुपरांत नामित पदाधिकारियों द्वारा शपथ लेकर ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन दिया गया ।कार्यक्रम में संस्कार भारती परिवार से अरविंद धवल शशांक रायजादा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।