बदायूं:में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को पेंशनर्स भवन में 140वां मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एटक के प्रांतीय प्रतिनिधि राजेश कुमार जौहरी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि जौहरी ने मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताते हुए उनकी न्यायसंगत मांगों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने मजदूर दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई और मजदूर एकता पर जोर दिया।अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने संगठन की एकता और मजबूती पर बल देते हुए वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द लागू करने की मांग की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र मोहन सक्सेना ने पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।जिलामंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को उठाया, जबकि मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने महंगाई को देखते हुए अंतरिम राहत और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।