बदायूँ,।होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में टीटी कॉन्वेंट स्कूल, माल गोदाम रोड, मधुबन कॉलोनी, बदायूँ में एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए छात्रों को उनका लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया।इसी क्रम में महिला समाज कल्याण विभाग से श्रीमती प्रीति चौहान ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बच्चों को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शिक्षा, सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे बच्चों को उपयोगी एवं नई जानकारी प्राप्त होती रहे।