अनुपम कपूर खत्री महासभा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर रोटरी क्लब बरेली साउथ ने किया सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-30 at 7.05.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

​बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की सभा रोटरी भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्य अनुपम कपूर को ‘समस्त खत्री महासभा’ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ. विनोद पगरानी ने अनुपम कपूर को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सचिव का पद समाज की सेवा, एकता और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अटूट प्रतिबद्धता का पद है।
क्लब सचिव संजय गर्ग ने अपने संबोधन में गौरव व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने पिछले वर्षों में बरेली को कई अनमोल रत्न दिए हैं, जिसमें अब अनुपम कपूर का नाम खत्री समाज के राष्ट्रीय सचिव के रूप में जुड़ गया है। सचिव संजय गर्ग ने क्लब की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे पूर्व इस क्लब ने डॉ. अरुण कुमार (वन एवं पर्यावरण मंत्री), संजीव अग्रवाल (कैंट विधायक), दिनेश गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन , घनश्याम खण्डेलवाल चेयरमैन, राज्य कृषि परिषद , रवि प्रकाश अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष, व्यापार मंडल , डॉ. रवि मेहरा 10 बार सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी आईएमए और डॉ. विनोद पगरानी राजकीय प्रतिनिधि, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन जैसी विभूतियां दी हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है।
​सम्मान से अभिभूत अनुपम कपूर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खत्री समाज मूलतः पंजाब और माझ क्षेत्रों से उत्पन्न एक प्राचीन जाति है। उन्होंने अपने भविष्य के संकल्पों को साझा करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में बिखरे खत्री समाज को एक मंच पर लाकर एकजुट करना है। वे समाज के कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष योजनाएं बनाएंगे और राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर महासभा की इकाइयों को सशक्त करने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे समर्पण भाव से समाज के संगठन, युवा उत्थान और समरसता के लिए निरंतर प्रयास जारी रखेंगे।इस गरिमामय अवसर पर रवि प्रकाश अग्रवाल, घनश्याम खंडेलवाल, सुजीत जायसवाल, संदीप मेहरा, अनिल अग्रवाल, ध्रुव तिलक, चंद्र प्रकाश, रोहित जिंदल, विशाल अरोरा, दिनेश प्रधान, संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल ,सतीश अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार , अवध अग्रवाल, शिशिर पांडे, मनोज सेठी, राजीव जैन, विवेक अग्रवाल, रवि अग्रवाल सारनाथ, रोशन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजीव तनेजा, अशोक अग्रवाल, मुकेश जैन, विमल मेहरोत्रा और अनिल मनोहर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights