जनगणना को पर्यवेक्षकों तथा प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ
बरेली। भारत की जनगणना 2027 के तहत आर एन टैगोर इंटर कॉलेज में बरेली छावनी की जनगणना हेतु पर्यवेक्षकों तथा प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी को प्रशिक्षित प्रगणक, पर्यवेक्षक बैच लगाकर सम्मानित भी किया गया।
गौरतलब है कि जनगणना कार्य के प्रथम चरण 22 मई से 20 जून तक देश भर में मकान सूचीकरण तथा मकान की जनगणना के रूप में किया जाएगा एवं फरवरी 2027 में द्वितीय चरण जिसमें जनगणना का प्रमुख कार्य किया जाना है। कार्य को मानक तरीके से श्रेष्ठ तरह से किए जाने के हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण दे रहे फील्ड ट्रेनर डायट प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि तीन दिन के उक्त प्रशिक्षण में डेटा संग्रह, बहु स्तरीय जांच, स्वगणना, साइबर सिक्योरिटी, विभिन्न प्रक्रियाएं, कानूनी प्रावधान सहित नक्शा नजरी निर्माण एवं जनगणना संबंधी एप्प के चलाने संबंधी जानकारी दी गई तथा 34 प्रश्नों की विस्तृत जानकारी के साथ विभिन्न प्रश्नावली भी कराई गई। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य में लगे सभी अधिकारी तथा कर्मचारी राष्ट्रहित का कार्य करें रहे हैं, क्योंकि जनगणना कार्य से विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाने में मदद मिलती है। फील्ड ट्रेनर हितेश कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्र लिए तथा सभी को सामान्य जन के लिए भी स्व गणना के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासन की तरफ से प्रत्येक दिन प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया एवं समुचित दिशा निर्देश दिए गए। जनगणना जिला प्रभारी राकेश कुमार एवं उपहार मिश्रा ने समय-समय पर प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सेवा भाव प्रतिज्ञा शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा एवं सर्वेश कुमार द्वारा जनगणना कार्य को प्रेरित करने के लिए स्वरचित कविता भी सुनाई गई। इस अवसर पर श्रीधर शुक्ला, ट्रेनिंग प्रोग्रामर अमित शर्मा, संदेश राठौर, अशरफ अली, मनोज तिवारी, मनोज यादव, भावना सक्सेना, मोनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे।















































































