रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में 783 महिला रिक्रूट्स की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-04-26 at 5.59.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली के परेड ग्राउंड में 783 महिला रिक्रूट कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। समारोह के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंच संचालन सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश पाटनी द्वारा किया गया।
परेड की फर्स्ट-इन-कमाण्ड सोनम, सेकण्ड-इन-कमाण्ड एकता तथा थर्ड-इन-कमाण्ड सीमा सारस्वत रहीं। कुल 10 टोलियों ने सुसंगठित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। टोली संख्या- 1 की कमाण्डर निती शर्मा, 2 की अंजू, 3 की स्नेहा चौहान, 4 की ममता, 5 की शिवानी गर्ग, 6 की रिमझिम, 7 की कीर्ति, 8 की तनु, 9 की प्राची वर्मा तथा 10 की टीशा वर्मा राय रहीं।
मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। रिक्रूट महिला कांस्टेबलों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का संदेश दिया।
पुरस्कार एवं सम्मान
बाह्य विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरती, ममता यादव, वंदना, रीमा, रीना, सफितुन्निशा, वर्णिका, कविता रानी तथा बाह्य विषय की टॉपर दीक्षा चौधरी को सम्मानित किया गया।
अन्तः विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिक्रूट महिला आरक्षी रश्मि शुक्ला, दीक्षा चौधरी, शिवानी गोस्वामी, उमा चौधरी, निशा शर्मा, कंचन, प्रिया दर्शनी, मौनी तथा अन्तः विषय की टॉपर कविता रानी को पुरस्कृत किया गया।
अन्तः एवं बाह्य दोनों विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सर्वांग सर्वोत्तम रहने वाली दीक्षा चौधरी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण देने वाले अध्यापक निरीक्षक जगदीश प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ अन्तःविषय प्रशिक्षक तथा आईटीआई जितेन्द्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ बाह्य प्रशिक्षक का पुरस्कार दिया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन्स, बरेली में 21 जुलाई 2025 से 783 महिला रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ था। उन्हें रानी अहिल्याबाई छात्रावास एवं रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में आवासित किया गया। प्रशिक्षण के लिए 27 आईटीआई, 14 पीटीआई और 20 निरीक्षक/उपनिरीक्षक अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी। प्रशिक्षण में जंगल एवं फील्ड क्राफ्ट, आधुनिक शस्त्रों का उपयोग, कम्प्यूटर एवं साइबर अपराध जैसे विषय शामिल रहे। 65 महिला आरक्षियों ने अन्तः एवं बाह्य परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चन्द्र, एएसपी/क्षेत्राधिकारी आरटीसी सोनाली मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights