शुभलेश यादव बने सपा बरेली के नए जिलाध्यक्ष, अखिलेश यादव की मंजूरी

WhatsApp Image 2026-04-22 at 7.42.38 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए शुभलेश यादव को बरेली का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को मनोनयन पत्र जारी करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि शुभलेश यादव निवासी बन्नूवाल नगर, बरेली को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए संगठन को मजबूती देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि आगामी पंचायत और निकाय चुनावों के मद्देनजर यह अहम निर्णय लिया गया है।
शुभलेश यादव इससे पहले भी संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से जारी पत्र में कार्यकर्ताओं से नए जिलाध्यक्ष को पूरा सहयोग देने की अपील की है।
संगठन को मजबूत करने की चुनौती
नए जिलाध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और गुटबाजी को खत्म करना होगी। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नियुक्ति के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है और जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी के गठन की उम्मीद जताई जा रही है।
अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद शुभलेश यादव की ताजपोशी से बरेली में सपा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि मिशन 2027 के लिए तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights