नोएडा श्रमिक विवाद और कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-22 at 4.29.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नोएडा में श्रमिकों के साथ हुए विवाद और कथित दमनात्मक कार्रवाइयों के विरोध में समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से शुरू हुआ जुलूस जिला अधिकारी कार्यालय तक गया, जहां महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि श्रमिकों की स्थिति लगातार खराब हो रही है और उन्हें कम वेतन पर अधिक घंटे काम करने को मजबूर किया जा रहा है। नए श्रम कानूनों से उनके अधिकार कमजोर हुए हैं। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आंदोलन के बाद सरकार ने दमनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है और श्रमिकों की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है।कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार श्रमिकों की रिहाई, दमन पर रोक और ₹26,000 न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मी नामीशरण यादव , चरन सिंह यादव , विवेक , सुभाष , मुकेश , सूरज मौर्य, अजय गंगवार, मनोज , दीपक , अशफाक , हरीश , देवेंद्र ,बंटी धूमसिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights