डीपॉल स्कूल के मेधावी खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

WhatsApp Image 2026-04-21 at 11.59.49 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ‘ओपन यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप’ में डी पॉल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवारों में, बल्कि पूरे विद्यालय प्रांगण में खुशी की लहर दौड़ गई। इस चैंपियनशिप में कक्षा-2 की छात्रा उर्वा खान ने अपनी फुर्ती और कौशल का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, वहीं कक्षा-7 की छात्रा अलिशबा ने कड़े मुकाबले में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रिंसिपल फादर अज़िन पॉल ने उन्हें और उनके अभिभावकों को विद्यालय परिसर में विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर फादर अज़िन पॉल ने मेडल विजेता छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इन बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उर्वा खान और अलिशबा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके माता-पिता को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी।विद्यालय के सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights