नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया नेता बलबीर पुंज भी अब हमारे बीच नहीं रहे
बरेली। देश के जाने पत्रकार, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद पूर्व उपाध्यक्ष 76 वर्षीय बलबीर पुंज अब परलोक गमन कर गए। शनिवार को पुंज का निधन हो गया था। दुखद बात यह रही उपजा ने रमेश चंद्र जैन एवं बलबीर पुंज जैसे दो पत्रकार सहयोगी अप्रैल 2026 में अब हमारे बीच नहीं रहे। जिनसे अधिकांश पत्रकारों का जुड़ाव रहा।वर्ष 2 अक्टूबर 1949 कोलालोवाल, गुरदासपुर जिला, पंजाब में जन्मे बलवीर पुंज के निधन से राजनीति, पत्रकारिता और सार्वजनिक चिंतन के क्षेत्र में उनके लंबे और करियर का अंत भी हो गया। बलबीर पुंज वर्ष ने 2000- 2006 तक उत्तरप्रदेश और 2008- 2014 तक ओडिशा से भाजपा सांसद के रूप में राज्यसभा की कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया था।
बलवीर पुंज ने वर्ष 1989 से 1991 के बीच लगातार दो कार्यकालों तक नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की दिल्ली इकाई दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन डीजेए के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 1993 से 1995 तक नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के महासचिव भी रहे। मीडिया शिक्षा में भी उनका योगदान रहा, उन्होंने मार्च 2000 तक दो वर्षों के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई मीडिया प्रशिक्षण संगठन, आईआईएमसी की अध्यक्षता की। बलबीर पुंज को भाजपा के बौद्धिक और नीति-उन्मुख क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप से देखा जाता था। राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले बलबीर पुंज ने पत्रकारिता में अपना करियर बनाया था। उन्होंने वर्ष 1971 में ‘द मदरलैंड’ दैनिक समाचार पत्र के प्रकाशन के साथ पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। कुशल पत्रकार के रूप में पुंज ने 25 वर्षों तक बड़े अंग्रेजी दैनिक पत्रों में कम किया। वर्ष 1995 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस में सीनियर एडिटर के पद से त्यागपत्र देकर ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स में बतौर कार्यकारी संपादक के रुप में कार्य किया। 1998 में भारत सरकार ने बलबीर पुंज को भारतीय जन संचार संस्थान के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था।बलबीर पुंज ने वर्ष 1996 तक दो दशकों से अधिक समय तक फाइनेंशियल एक्सप्रेस में भी सेवाएं दीं थी। पुंज अपने गहन विश्लेषण और टिप्पणी के लिए जाने जाते थे। बाद में उन्होंने मई 1996 से मार्च 2000 तक द ऑब्जर्वर ऑफ बिजनेस एंड पॉलिटिक्स के कार्यकारी संपादक के रूप में कार्य किया था। एक लेखक और स्तंभकार के रूप में पुंज अपने अंतिम दिनों तक सक्रिय रहे थे। हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में व्यापक रूप से लिखते रहे। उनके आजीवन योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें 18 मई, 2022 को आजीवन देवऋषि नारद सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सार्वजनिक सेवा में, पुंज ने राष्ट्रीय युवा आयोग के अध्यक्ष और 1996- 1997 के दौरान दिल्ली वित्त आयोग के सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं थी। बलबीर पुंज भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। 31 मार्च 2013 में पुंज को भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। प्रख्यात विचारक और चिंतक बलबीर पुंज, एक दशक के अधिक के समय तक, 1997- 1998 से लेकर 2009- 2010 के कालखंड में भारतीय जनता पार्टी के बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक भी रहे। यह काफी महत्वपूर्ण काल था, जब भाजपा ने अपने वैचारिक अधिष्ठान पर उस भवन की नींव रखी, जिस पर भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी सरकार का परचम अब पूरे देश में लहरा रहा है।बलवीर पुंज का शशिबाला जी से का विवाह हुआ था।पुंज की शिक्षा- दीक्षा देश की राजधानी दिल्ली से ही हुई थी। बाल्यकाल में ही पुंज राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और कॉलेज जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे थे। बलबीर पुंज ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दिल्ली ईकाई में प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन किया था।पत्रकारिता के क्षेत्र में बलबीर पुंज ने राष्ट्रवादी अंग्रेजी समाचारपत्र मदरलैंड से पदार्पण किया था। उस समय अधिकतर अंग्रेजी समाचारपत्रों पर वामपंथियों का ही खासा प्रभाव था। लेखन कार्य के साथ- साथ बलवीर पुंज की नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एन. यू. जे. आई) में भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही थी । उन्होंने एन. यू. जे. में उपाध्यक्ष और महामंत्री का पद भी संभाला था। मेरी भी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन इंडिया के कई सम्मेलनों में स्वर्गीय नंद किशोर त्रिखा, राजेंद्र प्रभु, पी के राय आदि के साथ पत्रकारों की महत्वपूर्ण समस्या पर चर्चा हुई थी। दिल्ली में पत्रकारों के एक सम्मेलन में दिल्ली आए हुए शत्रुघ्न सिन्हा को भी वह अपने साथ लेकर आए थे और मुझ सहित सभी पत्रकारों को उनसे मिलवाया भी था। स्मरण रहे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया से स्वर्गीय कपिल वर्मा, पत्रकार हिन्दुस्तान टाइम्स एवं बलबीर पुंज दो पत्रकार राज्य सभा के लिए सांसद रहे थे।
बलबीर पुंज ने पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया। पार्टी ने पुंज को केरल, पंजाब, गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण प्रदेशों का प्रभारी भी नियुक्त किया था।बलबीर पुंज पिछले दो दशकों से अधिक समय से राष्ट्रीय राजनीति और आर्थिक विषयों पर देश के कई महत्वपूर्ण समाचार पत्र दैनिक जागरण, अमर उजाला, पंजाब केसरी आदि और पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन कर रहे थे।















































































