बीडीए में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी से हटाया , डीएम से सेवा बहाली की मांग की

WhatsApp Image 2026-04-16 at 4.51.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं बहाल रखने की मांग को लेकर जिला अधिकारी से गुहार लगाई है। कर्मचारी ईशु ने बताया कि वे 15 जुलाई 2025 से ए.पी. सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से नियुक्त हैं, जिसमें दो सुपरवाइजर, छह स्वीपर और सात माली शामिल हैं।
कर्मचारियों के अनुसार फरवरी 2026 में टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य दूसरी कंपनी बी. डॉट टैक्निक मैनेजमेंट एंड मल्टी सर्विस प्रा. लिमिटेड को सौंप दिया गया, जिसके तहत उन्हें एक माह का वेतन भी दिया गया, जो जैम पोर्टल पर दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से 18 मार्च तक के वेतन का संदेश दिया गया, लेकिन इसके बाद का भुगतान रोक दिया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित है, बावजूद इसके उनकी जगह अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई, जिसे उन्होंने असंवैधानिक बताया।
प्रार्थीगण ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सेवाएं पूर्ववत बहाल की जाएं और लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
इस संबंध में कर्मचारियों ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
मांग करने बालों में खेतल स्वीपर , अरविंद माली , आशीष माली , रंजीत कुमार माली , हरीश कुमार माली , अभिषेक स्वीपर , जाकिर सुपरवाइजर ,काजल स्वीपर , संगीता स्वीपर , ओमकार माली , जयंती कुमार माली , अंकिल स्वीपर , विनय स्वीपर आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights