बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र करगैना की गंगानगर कॉलोनी निवासी शिक्षामित्र के पति 42 वर्षीय राजकुमार ने घरेलू क्लेश के चलते पंखा के कुंडा से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा परिजनों ने बताया राजकुमार गिरी पुत्र अमृता लाल ड्राइवर था और शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी नीलम दिक्षित शिक्षामित्र है दोनों ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी दोनों पति-पत्नी गंगानगर कॉलोनी में रह रहे थे बुधवार को नीलम स्कूल चली गई थी जब स्कूल से वापस आई तो उसने देखा राजकुमार कमरे में पंखा के कुंडा से दुपट्टे के द्वारा लटका हुआ था उसने पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। राजकुमार की एक बेटी है परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।