बरेली, खालसा साजना दिवस (बैसाखी पर्व) पर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा गुरू गोबिन्द सिंह नगर (माडल टाउन) में हुए अमृत संचार में 28 प्राणियों ने अमृत पान कर गुरू गोबिन्द सिंह साहिब के आदेश का पालन करते हुए उनके परिवार में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब से आये पंज प्यारों ने सिक्ख रहित मर्यादा अनुसार अमृत पान करवाया। अमृत संचार के बाद गुरू का लंगर पंज पियारों के साथ बैठ कर संगत ने छका। बुधवार सुबह हुए नियमित समागम, भाई लखविंदर सिंह कैंथल ने बताया कि अमृत पान हर गुरसिख के लिए आवश्यक है चूँकि जब गुरू गोबिन्द सिंह ने आज के ही दिन श्री आनंदपुर साहिब में पांच अलग अलग जातियों, एवं अलग अलग प्रांतों से आये गुरसिक्खों को अमृत पान करवाया था, उन्होंने स्वयं भी उन पांच पियारों से अमृत पान किया था। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार मालिक सिंह कालड़ा, महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा, राजेंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, जसवीर सिंह ने अमृत पान करने वालों को बधाई दी। इसी के साथ गत 15 दिनों से चल रहे कार्यक्रमों का विश्राम हुआ। निर्भय सक्सेना