बदायूँ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत महिलाओं की भव्य स्कूटी रैली निकाली
बदायूँ । नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत महिलाओं द्वारा सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया तथा भव्य स्कूटी रैली को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सादर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया। तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत जनपद के उझानी, दातागंज, विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।यह स्कूटी रैली का नेतृत्व अभियान संयोजक सीमा राठौर, रचना शंखधार, राजवती वर्मा ने किया। जो कि बदायूं क्लब से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट, दिनेश चौक, परशुराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, पुलिस लाइन होते हुए पुनः बदायूं क्लब पर समापन हुई। रैली के दौरान पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और आमजन ने भी इसका स्वागत किया।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह केवल कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। आज महिलाओं की बढ़ती भागीदारी यह साबित करती है कि वे हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। साथ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र को और मजबूत करेगा।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आज की यह स्कूटी रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। गांव-गांव, शहर-शहर महिलाएं आगे आकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। आज महिलाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है, कि वे देश के विकास में बराबरी से अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा यह स्कूटी रैली समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रही है। महिलाओं का इस तरह संगठित होकर आगे आना यह सिद्ध करता है कि अब वे हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रही हैं। यह अभियान आने वाले समय में नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल बनेगा।इस अवसर पर अमित उपाध्याय, रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार, जय साहू, योगिता रस्तोगी, समीक्षा शर्मा, ममता वर्मा, अंजली महाजन, सोनी गुप्ता, कविता शर्मा, नीलू मिश्रा, राना समीम, अंजू राठौर, कुष्म सक्सेना, गुड्डी राघव, उर्मिला, रेखा, महिमा, मीनाक्षी आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।














































































