बरेली । थाना बहेड़ी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। बताया कि दिनांक 17 दिसंबर को वादी अमरीन पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी कस्बा चौकी के पीछे, थाना बहेड़ी की तहरीर के आधार पर थाना बहेड़ी में सोहराब पुत्र मोहम्मद इल्यास निवासी मोहल्ला टांडा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम व कार्रवाई में 7 अप्रैल को समय करीब 12:20 बजे प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिव कुमार मिश्र मय पुलिस टीम हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल नगेंद्र पाल सिंह द्वारा गश्त के दौरान सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रूड़की पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे रजा कॉलोनी मार्ग से अभियुक्त सोहराब को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में खुलासा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध तमंचे के बल पर लोगों में भय उत्पन्न कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था और उससे अर्जित धन से अपना जीवन यापन करता था।