बदायूँ। ऐस (पीजी) कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा 29 मार्च 2026 को बदायूँ क्लब में वार्षिकोत्सव “तरंग 2.0” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की यह प्रतिष्ठित परंपरा इस वर्ष और भी बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक, तकनीकी एवं कला प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में IFBB प्रो रजत गोयल की विशेष प्रस्तुति होगी, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। इसके अलावा क्राउड बूस्टर ग्रुप का ऊर्जावान प्रदर्शन कार्यक्रम में जोश और उत्साह का संचार करेगा, जिससे आयोजन और भी यादगार बनने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार “तरंग 2.0” का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा महाविद्यालय की उपलब्धियों को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करना है। ऐस कॉलेज इस प्रकार के भव्य आयोजनों के माध्यम से शहर में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है और हर वर्ष कार्यक्रम को नए आयाम देने का प्रयास करता है। कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।