भाजपा विधायक महेश गुप्ता ने हुसैनपुर और बनगढ़ में 44 लाख के सीसी रोड का लोकार्पण किया

WhatsApp Image 2026-03-27 at 6.18.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विकास खंड सलारपुर के ग्राम हुसैनपुर करोतिया और ग्राम बनगढ़ 44 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड जन सामान्य को समर्पित करते हुए मार्गों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण और खुशी का दिन है। इन दोनों गाँवों में सीसी सड़क/कार्य का लोकार्पण केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारे विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। निरंतर ग्राम वसिओं द्वारा इन मार्गों के निर्माण का अनुरोध किया जा रहा था। मैंने अपनी विधान सभा को माँ के समान दर्जा दिया है और मेरा लक्ष्य केवल और केवल अपनी देवतुल्य जनता की सेवा करना और उनकी समस्या को दूर करना है , मैं सबसे पहले आप सभी ग्रामवासियों को बधाई देता हूँ, जिनके सहयोग और धैर्य से यह कार्य आज पूर्ण हो पाया है। यह सड़क न केवल आने-जाने की सुविधा को बेहतर बनाएगी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, किसानों की फसल की ढुलाई और आम लोगों के जीवन को भी आसान बनाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व की सरकारों द्वारा केवल जाति धर्म के आधार पर बांटने का कार्य किया है लेकिन आज डबल इंजन की सरकार मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयामों को छू रही है और समाज के हर तबके का ध्यान रखकर विकास कराया जा रहा है
हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचे। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य—इन सभी क्षेत्रों में निरंतर काम किया जा रहा है। आज का यह लोकार्पण उसी संकल्प का परिणाम है।
मैं यह भी कहना चाहता हूँ कि विकास कार्य तभी सफल होते हैं, जब जनता का सहयोग मिलता है। आप सबका सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मेरे कार्यकर्ता ही मेरी पूँजी है ।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुखपति श्री अनेकपाल पटेल,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष श्री सोबरन सिंह राजपुत,मंडल अध्यक्ष श्री नोरंगपाल, हरिप्रसाद वर्मा,अनिल सिंह, धीर सिंह राजपूत, पंकज गुप्ता, प्रधान राम किशन,सोहनपाल शर्मा, वीरपाल, नईम चौधरी, अनूप पटेल, राजेंद्र पाल प्रधान, शहंशाह प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights