बरेली। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ लोकतंत्र रक्षक सेनानी स्वर्गीय ओम प्रकाश आर्य की पत्नी पुष्पा आर्य के निधन पर भगवा परिषद एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में बमनपुरी में शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. ओम प्रकाश आर्य की धर्मपत्नी पुष्पा आर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र दिवाकर आर्य, प्रभाकर आर्य सहित सुरेश रस्तोगी पूर्व पार्षद , संतोष उपाध्याय, महेंद्र कुमार सक्सेना, महेश पंडित, अंशु सक्सेना, रमेश चंद्र अग्रवाल, अश्विनी कमठान, सुनील सक्सेना ‘मिलन’, दीपक राज, संजू रस्तोगी, सतीश कुमार सिंह, संतोष गुप्ता, विपिन कौसर, शैलेन्द्र सक्सेना ‘शैलू’, आशीष सक्सेना, डब्बल भटनागर, दीपक सक्सेना, विमल सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप शर्मा ‘महंत’, अनुभव कुमार, अभिषेक शंखधार, बब्बल सक्सेना, जयदीप सक्सेना, रक्ष पाल सिंह, राहुल शर्मा, बिट्टू मेहता, दिनेश गंगवार, महेंद्र राठौर, प्रदीप सक्सेना, राजीव सक्सेना, सचिन कंचन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन डॉ. सुबोध अस्थाना द्वारा किया गया। सभा के अंत में पुनः दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।