पोस्टर , लघु नाटिका, क्विज, काव्यपाठ एवं पाककला प्रतियोगिता के साथ युवा महोत्सव का समापन
बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव के तीसरे दिन पोस्टर ,क्विज़, लघु नाटिका, स्वरचित काव्य पाठ एवं पाककला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डॉ प्रेमचंद चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुई काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवन कुमार को मिला। दूसरे स्थान पर अरुण सिंह रहे तथा तीसरा स्थान निखिल सिंह चौहान ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ रविंद्र सिंह यादव डॉ राशेदा खातून, डॉ जुनेद आलम,एवं ज्योति बिश्नोई ने निभाई।

डॉ ज्योति बिश्नोई के निर्देशन में नशा उन्मूलन विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूर्णिमा तोमर को मिला दूसरे स्थान पर साहिबा रही तथा तीसरा स्थान संयुक्त रूप से शगुन शर्मा एवं उर्वशी ने हासिल किया। निर्णायक के रूप में डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ दिलीप वर्मा एवं डॉ बबीता रहीं।
डॉ सतीश सिंह यादव यादव के निर्देशन में लघु नाटिका प्रतियोगिता हुई जिसमें पहला स्थान शगुन शर्मा की टोली ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर महिमा भारती की टोली रही तथा तीसरा स्थान वैष्णो देवल की टीम ने प्राप्त किया।
डॉ सचिन कुमार एवं डॉ प्रियंका सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुई क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से गौरी शर्मा एवं साबिया बी को मिला। दूसरे स्थान पर धीरज रहे। तीसरा स्थान भव्या मौर्या को मिला।
डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने पाककला प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रथम स्थान पर वैष्णो देवल रहीं। नेहा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जब कि तीसरा स्थान पारुल ने प्राप्त किया। उप प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गणित ने विजेताओं को सम्मानित किया। युवा महोत्सव के संयोजक डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।।
इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार इतिहास, डॉ हुकुम सिंह, डॉ संजीव राठौर, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा, वर्षा सिंह, अर्चना वर्मा ,सुरभि देओल, सरिता यादव, काम्या सिंह नीलोफर, समीक्षा, अरुण सिंह, प्रतीक्षा, लायबा , तमन्ना, नीरज, डॉली कुमारी आदि ने सहयोग प्रदान किया।














































































