बदायूँ में फाल्गुन एकादशी पर भव्य निशान पदयात्रा निकाली,गगन भेदी श्याम जयकारों से नगर हुआ श्याममय

WhatsApp Image 2026-02-27 at 5.26.10 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । श्री श्याम कृपा परिवार के तत्वधान में फाल्गुन एकादशी के पावन पर्व भव्य निशान पदयात्रा स्थानीय श्री सरला परमार्थ ट्रस्ट मंदिर ओवरब्रिज के नीचे से प्रारंभ की गई पदयात्रा भामाशाह चौक ,रोडवेज ,मथुरिया गेट,लालपुल से नगर में भ्रमण करते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर जजपुरा उझानी रोड पर सम्पूर्ण होकर भक्तों निशान अर्पित किए

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सर्वप्रथम फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम कृपा परिवार के तत्वधान में श्याम भक्तों ने सैकड़ों की संख्या में पीले वस्त्र धारण कर गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी स्थानीय ओवर ब्रिज के नीचे श्री सरला परमार्थ ट्रस्ट मंदिर में सेवादार परम थरेजा अवधेश वर्मा के द्वारा प्रभु श्याम जी के 101 निशान की विधिवत पूजा कर भव्य निशान पदयात्रा प्रारम्भ की गगनभेदी श्याम जयकारों से संपूर्ण नगर श्याम मय हो रहा था निशान में यात्रा में डीजे विनायक पर श्याम भजनों पर श्रद्धालु गुलाल और फूलों की होली खेलते एवं थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे निशान यात्रा में प्रभु श्याम जी का रथ भव्य रूप से सजाया गया पदयात्रा में पुरुष महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चों की संख्या बहुतायत थी नागरिकों ने पानी जूस इत्यादि से रास्ते में जगह जगह स्वागत किया श्याम रथ से लगातार प्रसाद वितरण किया गया पदयात्रा ओवरब्रिज से प्रारम्भ होकर भामाशाह चौक,रोडवेज स्टैंड,परशुराम चौक, मथुरिया गेट, लालपुल एवं बहेड़ी मोड होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर जजपुरा उझानी रोड पर सम्पूर्ण हुई मंदिर में सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने निशान प्रभु को अर्पित कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की पदयात्रा के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने लगातार आगे रहते हुए भव्य निशान यात्रा के सुगमता के लिए दल बल के साथ रोड को क्लियर किया

श्री श्याम कृपा परिवार के सेवादार नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि आज ही के दिन महाभारत के दौरान भीष्म के पौत्र बर्बरीक ने श्री कृष्ण जी को अपना शीश दान में दिया था श्री कृष्ण ने वरदान के स्वरूप कलयुग में अपना नाम दिया तथा हारे के सहारे कहलाए श्याम जगत में सबसे पावन एकादशी आज की ही मानी जाती है आज के दिन अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए श्याम भक्त प्रभु श्याम जी का विशेष ध्वज जिसमें मनोकामना पूर्ति नारियल एवं मोरपंख के साथ (निशान) प्रभु श्याम जी को अर्पित करते हैं उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से भव्य निशान पदयात्रा में श्याम भक्त सामूहिक रूप से फाल्गुन महोत्सव मनाते हुए पैदल यात्रा करते हैं

पदयात्रा में श्री श्याम कृपा परिवार के सेवादार नवनीत गुप्ता शोंटू,पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल , दर्शाना गुप्ता, इंदु सक्सेना, सीमा राठौर, मधु गुप्ता, श्वेता गुप्ता, संदीप गुप्ता , नीरज पटेल , प्रदीप दिवाकर,पवन जैन,अमित वैश्य, सर्वेश गुप्ता, राजन गुप्ता, नरेश शंखधर, विनय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पिकी गुप्ता, संगीता गुप्ता, रेनू गुप्ता, शिवानी गुप्ता, अम्बिका गुप्ता, अनिकेत वार्ष्णेय, कार्तिक गुप्ता, गौरव गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुनीति उपाध्याय,पुलकित अग्रवाल , रचित बंसल, पवन वैश्य ,प्रदीप कटियार, नीजू गुप्ता, रौनक वार्ष्णेय आदि सैकड़ों श्याम भक्त मौजद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights