बरेली। शादी समारोह से वापस आते समय रास्ता चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई , दूसरा घायल हो गया पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया ताकि 25 वर्षीय सुखदेव पुत्र लेखराज ग्राम पिपरिया खास थाना बरखेड़ा कला जिला पीलीभीत का रहने वाला था । बुधवार को सुखदेव फुफेरे साले की शादी में शामिल होने के लिए गांव पडोली गया था रात में लगभग एक बजे गांव पडोली से बारात से सहदेव साथ में कटइया गांव थाना हाफिजगंज के रहने वाले हर नन्दन पुत्र ओमकार दोनों मोटरसाइकिल से गांव कटइया ससुराल जा रहे थे रास्ता में रसूला गांव और मटकापुर के बीच में किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें सहदेव और हरनंदन गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा डॉक्टर ने सहदेव को मृत घोषित कर दिया हरनंदन का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने सहदेव के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार बालो के सुपुर्द कर दिया।