बरेली में भारतीय हस्तकला उत्सव का भव्य आगाज़, हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी ने मोहा मन

WhatsApp Image 2026-02-26 at 4.17.58 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। छावनी परिषद द्वारा आयोजित भारतीय हस्तकला उत्सव के अंतर्गत हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ महापौर डॉ. उमेश गौतम के कर-कमलों द्वारा गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के निर्देशन में किया गया।
प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगरों ने अपनी पारंपरिक कला और हस्तशिल्प का आकर्षक प्रदर्शन किया। स्टॉलों पर हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएँ, घरेलू उपयोग के उत्पाद, पारंपरिक कलाकृतियाँ और विविध शिल्प सामग्री ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को मंच प्रदान करना तथा नागरिकों को भारतीय हस्तकला की समृद्ध परंपरा से जोड़ना रहा।
उत्सव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता स्टॉल भी लगाया गया। इसमें गीला, सूखा, सैनेट्री और घरेलू खतरनाक कचरे के चार प्रकार के पृथक्करण का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। साथ ही ‘वेस्ट टू आर्ट’ के माध्यम से कचरे से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की प्रक्रिया दिखाकर लोगों को स्वच्छता और पुनर्चक्रण के प्रति जागरूक किया गया।
महापौर ने स्वच्छता टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से स्रोत पर ही कचरा पृथक्करण अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। आयोजन के दौरान स्वच्छता और सुव्यवस्थित प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights