अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रस्ताव आमंत्रित

Screenshot 2026-02-25 195931
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्य योजना के माध्यम से जनपद में जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम संचालित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों/वृद्धजनों के लिए अनुमोदित गतिविधियों जैसे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिदेशक समाज कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा श्रेणी-3 के अंतर्गत कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्धारित अर्हताओं एवं शर्तों का पालन करने वाली उपयुक्त सरकारी/स्वैच्छिक संगठन का चयन किया जाएगा। इच्छुक गैर-सरकारी संगठन/स्वैच्छिक संगठन के पास सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 अथवा संबंधित अधिनियम के अंतर्गत वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र होना आवश्यक है तथा संस्था का पंजीकरण 01 जुलाई 2022 से पूर्व का होना चाहिए और नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। साथ ही पैन कार्ड/जीएसटी प्रमाण पत्र की प्रति, विगत दो वर्षों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, विगत तीन वित्तीय वर्षों (2022-23, 2023-24, 2024-25) के ऑडिटेड लेखा विवरण, 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र कि संस्था किसी भी सरकारी निकाय द्वारा ब्लैकलिस्टेड नहीं है तथा संस्था के लेटरहेड पर घोषणा पत्र (एनेग्ज़र-2) संलग्न करना आवश्यक होगा। इच्छुक संस्थाएं अपने प्रस्ताव कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बदायूँ में 28 फरवरी 2026 तक उपलब्ध करा सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights