अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम पर हावी राजनीति

WhatsApp Image 2026-02-20 at 3.00.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के बरेली -मथुरा हाइवे स्थित बाबूजी कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तक आए दिन अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम का प्रमुख कारण राजनीति हावी होने है । नगर में यातायात उपनिरीक्षक के पद पर आए तत्कालीन उपनिरीक्षक सुरेश कुमार त्यागी ने नगर में अतिक्रमण कारियों पर सख्ती करते हुए नगर वासियों को जाम से निजाक्त दिलाने की कोशिश की थी लेकिन नगर के कुछ अतिक्रमण कारियों को उनकी यह अच्छाई राज नहीं आई और नगर के एक भाजपा नेता के द्वारा उच्चधिकारियों से कह कर उनका शहर से ट्रांसफर करा दिया उसके बाद आए यातायात उपनिरीक्षक नासिर हुसैन ने भी थोड़ा शहर को सुधारने की कोशिश की बदले में उन्हें भी ट्रांसफर का आदेश मिला इनके बाद यातायात उपनिरीक्षक के पद पर आए राम लाडोते राजपूत के पदोन्नति होने के कारण वह शहर को अधिक समय नहीं दे पाए और वह बदायूँ शहर के इंचार्ज बन गए नवागत यातायात उपनिरीक्षक राम सेवक राठौर देखते हैं कि वह शहर वासियों को जाम से निजाक्त दिला पाएंगे या नहीं । एक यातायात पुलिस कर्मी ने नाम न खोलने की शर्त पर बताया कि अगर हम किसी दुकानदार से दुकान के बाहर करा हुआ अवैध अतिक्रमण हटाने की कहते हैं तो वह सत्ताधारी नेताओं को फोन उठाकर मिलाते हुए कहता है कि भैया यह हमें परेशान कर रहे हैं और इसके बाद सत्ताधारी नेता हमसे फोन पर कहते हैं कि यह हमारे मिलने वाले लोग हैं आप इन्हें परेशान न करें अगर नगर में अतिक्रमण पर इसी प्रकार की राजनीति हावी रहेगी तो कैसे शहर अतिक्रमण मुक्त बनेगा ?

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights