शाहजहांपुर में क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी शुरू,अनेक जिलों के चित्रकारों ने सौ चित्रों को प्रदर्शित किया
शाहजहांपुर।राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन आज स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज और डॉ आर पी सिंह पूर्व कुलपति महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर राजस्थान के कर कमलों द्वारा हुआ।

प्रदर्शनी में बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर ,हरदोई ,सीतापुर, मुरादाबाद ,रामपुर आदि जिलों के अनेक कलाकारों ने प्रतिभाग किया । प्रदर्शनी में लगभग 100 चित्रों को प्रदर्शित किया गया। अतिथियों ने सभी कलाकारों के चित्रों की प्रशंसा की साथ ही भविष्य में ऐसी प्रदर्शनी आयोजित की जाती रहेगी ऐसा शुभाशीष भी दिया । इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर पूर्व अध्यक्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश, डॉ मंजू सिंह पूर्व अध्यक्ष चित्रकला विभाग बरेली कॉलेज बरेली ,डॉ अनुराधा आर्य प्राचार्य कन्या महाविद्यालय भूड बरेली ,डॉ आशुतोष साहू रामस्वरूप कालेज बरेली ,डॉ आशीष बरेली कॉलेज बरेली से उपस्थित रहे। चित्र प्रदर्शनी में यशी गुप्ता, शुभम राठौर,विकास प्रजापति अंशुल वर्मा ,निखिल बंसल ,रुचि ,आदित्य, शशांक मिश्रा ,आशीष अग्रवाल, शिल्पी खान ,दिव्यांशी तोमर ,अजय रघुवंशी ,प्रगति अग्रवाल ,शुभम सक्सेना ,तरुण ,अंशिका ,चित्रा शर्मा ,डॉ कृष्ण , डॉ अर्चना सक्सेना ,वाणी शुक्ला , वांचा दीक्षित, आशीष अवस्थी आदि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इस अवसर पर डॉ अवनीश मिश्रा सचिव प्रबंध समिति ने प्रदर्शनी की बहुत प्रशंसा की और सभी कलाकारो के कार्य को सराहा ।प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार आजाद जी ने सुंदर संयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रज्वल पुंडीर ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में प्रो अनुराग अग्रवाल , प्रो आलोक मिश्रा , प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो जयशंकर ओझा , प्रो मीना शर्मा प्रो पूनम , प्रोअजीत सिंह चरण डॉ अर्चना गर्ग ,मोहम्मद कमर डॉ विनीता राठोर, डॉ नमिता शुक्ला, शिवांगी ,वीरज देवी, रश्मि राठौर ,काजल आदि उपस्थित रहे।













































































