मनरेगा बचाओ महापंचायत में बदायूँ से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे: ओमकार सिंह

WhatsApp Image 2026-02-01 at 5.44.55 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ:।परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर लखनऊ में होने वाली मनरेगा बचाओ महापंचायत जाने हेतु तैयारी बैठक शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस अवसर पर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप एवं पूर्व शहर अध्यक्ष असरार अहमद मौजूद रहे इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा जैसा की आप सब जानते है कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण मजदूरों के लिए संजीवनी साबित मनरेगा अधिनियम को निरस्त कर एक नई योजना शुरू की है जिसमे मजदूर के काम के अधिकार का हरण हुआ है। पार्टी नेतृत्व का संकल्प है कि हम मनरेगा को वापस लाने के लिए सड़क से संसद तक मजदूरों के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर मुन्ना लाल सागर, जितेंद्र कश्यप, असरार अहमद ने कहा दिनांक 02 फरवरी, 2026 को मनरेगा योजना के बीस वर्ष पूरे हो रहे है. इस उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में एक मनरेगा बचाओ संग्राम की महापंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमे मुख्य रूप से अ०भा० कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रभारी-उ०प्र०) अविनाश पाण्डे जी-पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी-पूर्व मंत्री एवं अ०भा० कांग्रेस कमेटी के सचिव (प्रभारी-उ०प्र०) धीरज गूर्जर जी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बदायूँ से 50 कार्यकर्ता कारों से मनरेगा बचाओ महापंचायत में जाएंगे आगे उन्होंने आव्हान करते हुए कहा आप 02 फरवरी, को पूर्वान्ह 11.00 बजे आवश्यक रूप से उक्त महापंचायत में शामिल होने का कष्ट करें। इस अवसर पर संचालन प्रदेश किसान कॉर्डिनेटर गौरव सिंह राठौर ने किया एससीएसटी मुनेन्द्र कन्नौजिया, जिला महासचिव इखलास हुसैन ने भी विचार व्यक्त किये मुख्यरूप से पूर्व नगर अल्पसंख्यक अध्यक्ष बन्ने खान, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद, पूर्वन्यायपंचायत अध्यक्ष विरासत अली, शहर सचिव आसमा, सितारा, सन्नो, श्याम सिंह, रजनीश आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights