उझानी :- आज दिनाँक 26/01/2026 दिन सोमवार को प्रातः 08:30 बजे करीब राजकीय रेलवे पुलिस चौकी (जी.आर.पी.) पर देश का 77 वां गण तन्त्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सेल्यूट किया ततपश्चात अपने आधिनिष्ठों को 77 वें गण तन्त्र दिवस के बारे में बताते हुए कहा किगणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य इस प्रकार हैं: यह हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, जिस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था और देश एक संप्रभु गणराज्य बना। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भव्य परेड होती है, जिसमें भारतीय सेना, संस्कृति और प्रगति का प्रदर्शन होता है। इस दिन राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं, और देश भर में स्कूलों में भी ध्वजारोहण होता है। यह दिन हमें संविधान के मूल्यों, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की याद दिलाता है, और हर नागरिक को देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित करता है । कार्यक्रम के अंत में हेड कांस्टेबल रमेन्द्र कुमार द्वारा कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ व गणमान्य नागरिकों को मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर हेड कांस्टेबल रमेन्द्र कुमार , प्रमोद कुमार , कांस्टेबल वाशीद अली, कांस्टेबल सहदेव कुंजबिहारी सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे