मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महिला अस्पताल गेट के विशालकाय प्राचीन पेड़ को किसने धराशायी किया

January 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विशालकाय प्राचीन पेड़ की जड़ो में किसने कैमिकल डाल कर आग लगाई किस दुकानदार का हुआ स्वार्थ पूरा,किसने की नापाक हरकत नागरिक बोले पेड़ धराशाई करने की होनी चाहिए जांच व कार्रवाई शहर में इसी तरह पिछले दिनों इंद्राचौक के पास राधिका स्वीट्स के सामने मिशन कैम्पस के बाहर विशालकाय पेड़ काट दिया गया,कुछ समय बाद इस जगह पर हो जाएगा दुकानों का निर्माण
पेड़ किसी का औऱ वन विभाग से अन्य व्यक्ति ने परमिट लेकर विशाल व प्राचीन पेड़ कटवा दिया, फिर भी खामोशी छाई हुई
कोरोना काल में इसी तरह नगर पालिका ने गुपचुप ढंग से सौ से अधिक पुराने छायादार पेड़ काटे,हुआ था बड़ा घोटाला,चल रही जांच
अब बदायूँ में जिला महिला अस्पताल गेट के पास विशालकाय प्राचीन छायादार पेड़ भी तो कही शहीद नही कर दिया गया
आशंका है इस पेड़ को पूरे प्लान बना कर धराशायी किया गया बाजार में फॉस्फोरस जैसे कई कैमिकल उपलब्ध,पेड़ की जड़ में डालो,आग धुंआ, पानी डालने पर और आग बढ़ती,ऐसा ही इस पेड़ के साथ हो रहा था, बड़ी साजिश,बड़ा घोटाला, बड़े प्लान की लग रही आशंका हो सकता है इस पेड़ के गिरने से किसी दुकानदार का हो फायदा,या कुछ समय बाद इस जगह पर बन जाएं दुकानें, किसी का तो होगा स्वार्थ पूरा पेड़ धराशाई करने की साजिश में शामिल लोगों ने आज पेड़ काटने को शेखूपुर से किराए पर कुछ लोग बुला लिए
आज सुबह कचहरी जा रहे अधिवक्ता कौशल गुप्ता ने जब विरोध किया तो पेड़ काटने वाले भाग गए आपको बता दे बगैर परमिट व बगैर मूल्यांकन के कोई पेड़ नही काटा जा सकता है,कानूनन अपराध है,फिर भी आज पेड़ प्राईवेट मजदूर काट रहे थे। नगर पालिका के ईओ ने पेड़ कटान की जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की। कौशल गुप्ता ने फोन किया लेकिन वह विभाग के किसी अधिकारी ने फोन कॉल रिसीव नही की। शहर में छायादार पुराने पेड़ उंगलियों पर गिने जाने लायक बचे है,उन पेड़ो को भी लोग अपने छोटे छोटे स्वार्थ के लिए मिलीभगत करके काट रहे है,पर्यावरण प्रेमियों को आगे आकर आबाज उठानी चाहिए और प्रशासन को भी सख्त कदम उठाने चाहिए तभी पर्यावरण संरक्षण सम्भव है,बरना तो आने वाले समय मे हम आप सभी लोगो को छाया औऱ ऑक्सीजन को परेशान होना पड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights