बरेली के सरस्वती शिशु मंदिर में तृतीय सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम भव्य रूप में हुआ

WhatsApp Image 2026-01-20 at 3.10.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्थानीय विद्या भारती द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में तृतीय सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन मुख्य अतिथि साधना सिंह मातृशक्ति सह प्रांत संयोजिका कार्यक्रम अध्यक्षा तरुण कपूर विश्व हिंदू परिषद महानगर संयोजिका एवं मुख्य वक्ता अर्चना प्रांत सह संयोजिका सप्त शक्ति संगम ने कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया, सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की प्रस्तावना अल्का नवीन ने रखी, मुख्य वक्ता अर्चना जी ने अपने उद्बोधन में कहा परिवार वह नींव है जो हमें कुटुंब जोड़ने के लिए बहुत आवश्यक है,एक सशक्त परिवार संस्कृति का बोध करके ही संपूर्ण समाज की दिशा परिवर्तित कर सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पर्यावरण संरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जितने भी त्यौहार हैं वह हमें संदेश देते हैं कि हम जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रकृति और पर्यावरण की गोद में ही पलते हुए ही आगे बढ़ते हैं, इसलिए हमें प्रकृति और पर्यावरण ‌संरक्षण करने की बहुत बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साधना सिंह ने देश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पर बोलते हुए कहा महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होने से ही परिवार समाज और देश सशक्त होता है, आत्मरक्षा और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर देने से हम कई क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं, इसी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्यमिता में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होना ही कुशलता की पर पूर्णता होगी। एक कुशल ग्रहणी जब अपने परिवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, भवन, भोजन, भ्रमण, और भाषा पर ध्यान केंद्रित करती है और निश्चित रूप से ही समाज और देश का विकास संभव हो पाता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती तरुण कपूर जी ने कहा कि हमारा एक महत्वपूर्ण कार्य है हमारा नागरिक कर्तव्य हमें अपने भारतीय संविधान के प्रति सम्मान रखना चाहिए,हम अपने सभी राष्ट्रीय प्रतीक का सम्मान करें। कार्यक्रम में प्रियंका द्वारा एक रोमांचक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसको सभी आयी हुए मातृशक्ति ने बहुत ही सराहा गया ।आयी हुयी मातृशक्ति ने अपने अनुभव कथन भी कार्यक्रम में रखें, कार्यक्रम की संचालन कर्ता नीलम मिश्रा ने सप्त शक्ति को जागृत करने के लिए एक संकल्प भी सभी से कराया जिसमें सात शक्तियां कीर्ति, लक्ष्मी, वाणी, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा को जागृत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न शक्ति रूपों ने शानदार प्रस्तुति की कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में विद्यालय की आचार्या साधना शर्मा, प्रियंका यादव,वंशिका, पारुल, गरिमा, सुनीता, जूही गुप्ता, किरण राय, चांदनी अरोड़ा आदि का योगदान रहा। अंत में अलका नवीन ने सभी आई हुई मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights