मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बहेड़ी पुलिस ने जिला बदर दो अभियुक्तों को पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद

January 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बहेड़ी पुलिस ने शांति व्यवस्था एवं जिला बदर अपराधियों के सत्यापन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक अभियुक्त के कब्जे से नाजायज तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 18 जनवरी को उप निरीक्षक शिव कुमार मिश्र, उप निरीक्षक शेखर खोखर, हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह सहित पुलिस टीम गश्त व चेकिंग पर थी। मुखबिर की सूचना पर केशवपुरम फाटक से आगे हाईवे किनारे तथा रेलवे स्टेशन के पीछे से दो जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अमन पुत्र परवेज उर्फ पप्पू, निवासी मोहल्ला टांडा, कस्बा व थाना बहेड़ी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं दूसरे अभियुक्त तसलीम उर्फ कल्लुआ पुत्र मोहम्मद साबिर, निवासी मोहम्मदपुर, कस्बा बहेड़ी को भी जिला बदर उल्लंघन में पकड़ा गया।
इस संबंध में थाना बहेड़ी पर उत्तर प्रदेश गुंडा उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने परिवार से मिलने आने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त अमन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिव कुमार मिश्र, शेखर खोखर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights