शोले की बसंती बनी युवती, प्रेमी से शादी की जिद में बिजली के टावर पर चढ़ी, घंटों बाद उतरी

Screenshot 2025-12-26 192735
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


मेरठ । साल 1975 में आई फिल्म शोले का टावर सीन आज भी लोगों को रोमांचित करता है, लेकिन शुक्रवार सुबह मवीमीरा गांव में इससे मिलता-जुलता एक नजारा हकीकत में देखने को मिला। फर्क सिर्फ इतना था कि यहां वीरू नहीं, बल्कि बसंती बनी एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दौराला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की कुछ महीने पहले लावड़ निवासी युवक से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और लावड़ में एक-दो बार कैफे में भी मिले थे। जब इस रिश्ते की जानकारी दोनों पक्षों के परिजनों को हुई तो युवक के पिता शादी के लिए राजी नहीं हुए।

बताया गया कि 9 दिसंबर को बिरादरी के कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसमें शादी नहीं करने पर सहमति बनी। इसी दौरान युवक के पिता ने युवती के परिजनों को 50 हजार रुपये भी दिए। इसके बावजूद युवती अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी रही।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घने कोहरे के बीच युवती बिजली के टावर पर चढ़ गई। करीब 10 बजे कोहरा छंटने पर ग्रामीणों की नजर टावर पर चढ़ी युवती पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों, पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।

प्रेमी के पिता भी मौके पर पहुंचे, लेकिन युवती ने साफ कह दिया कि यदि जबरन उतारने की कोशिश की गई तो वह कूद जाएगी या करंट की रेंज में और ऊपर चढ़ जाएगी। इस चेतावनी के चलते पुलिस और ग्रामीण भी टावर पर चढ़ने का साहस नहीं कर सके।

करीब छह घंटे बाद दोपहर लगभग 12 बजे युवती का प्रेमी मौके पर पहुंचा। प्रेमी के आने के बाद ही युवती नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों की काउंसिलिंग की जा रही है, लेकिन युवती अपने प्रेमी से ही शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights