मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

बदायूँ में तीसरे दिन भी धूप के दर्शन नहीं, भीषण कोहरा औऱ ठंड से कांपे लोग,जनजीवन प्रभावित

December 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में कोहरे और सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। प्रमुख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय आसमान से कोहरे की बूंदें टपकती रहीं,जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। सर्द हवा और नमी के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। कोहरे का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। रोजाना की तुलना में सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों की संख्या भी घट गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। इधर तराई में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बरेली में शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छा गया। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर चलने से शीत दिवस की स्थिति बनी रही। तापमान में गिरावट होने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। फिलहाल सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। शनिवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को हवा चलने से कोहरा छंट गया और दिनभर धूप खिली रही। लेकिन सर्द हवा के कारण गलन बरकरार रही। अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। जिले में कोहरा और सर्दी के कारण आठवीं तक के स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है। बदायूं में छाया घना कोहरा, बाजारों में सन्नाटा
बदायूं जिले में कोहरे और सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। प्रमुख हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह के समय आसमान से कोहरे की बूंदें टपकती रहीं,जिससे ठंड में और इजाफा हो गया। सर्द हवा और नमी के चलते लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्य से निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कोहरे का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। रोजाना की तुलना में सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आने वाले लोगों की संख्या भी घट गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने कोहरे के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।सर्दी ने कंपकंपाया, दिनभर छाई रही कोहरे की चादर
पीलीभीत जिले में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों से जिले का तापमान भी गिर रहा है। बृहस्पतिवार को तीन डिग्री पारा गिरा था। शुक्रवार को मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ गया। सुबह से ही जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दृश्यता पांच मीटर ही रह जाने से वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। लोगों की आवाजाही भी कम दिखी। सर्दी की वजह से लोग 10 बजे तक घरों में ही दुबके रहे। उधर, सुबह नौ बजे गांधी स्टेडियम में हो रही बेसिक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चे कोहरे के बीच अभ्यास करते नजर आए।

खीरी में ठंड का प्रकोप जारी
लखीमपुर खीरी जिले में लगातार चौथे दिन कोहरे का प्रकोप जारी है। शीतलहर ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, वाहनों को लाइट जलाकर धीरे धीरे चलना पड़ा। लोग गर्म कपड़े, जैकेट, स्वेटर और मफलर से खुद को ढककर ही घरों से बाहर निकले। जगह जगह दुकानों के बाहर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights