मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 5 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 31.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मैकेनिकल विभाग के छात्र-छात्राओं का 100% प्लेसमेंट हुआ

December 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक महत्वपूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कुलपति प्रो के पी सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के ऑफिसर डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कराया और डिमांड प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन डॉ विशाल सक्सेना जी ने किया और मैकेनिकल डिपार्टमेंट के महेश कुमार और हिमांशु गौर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मार्क एग्जॉस्ट सिस्टम लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर अमन कौशिक ने कंपनी के प्रोफाइल, कार्यक्षेत्र एवं करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात डिप्टी मैनेजर विकास कुमार ने भी कंपनी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विद्यार्थियों के साथ साझा कीं। मार्क एग्जॉस्ट सिस्टम लिमिटेड एक भारतीय ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो मुख्य रूप से कारों और मोटरसाइकिलों के लिए एग्जॉस्ट सिस्टम (निकास सिस्टम), मफलर, कैटेलिटिक कन्वर्टर, एग्जॉस्ट पाइप और अन्य ऑटो पार्ट्स तैयार और सप्लाई करती है, और इसके प्रोडक्ट बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता जैसे मारुति सुजुकी, होंडा आदि को सप्लाई होते हैं। कंपनी गाड़ी के एग्जॉस्ट के अलावा शीट मेटल के पुर्जे, दरवाजे के फ्रेम, शॉक एब्जॉर्बर, पानी/तेल पंप, जैसे कई अन्य ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स भी बनाती है, उसके उत्पादन संयंत्र हरियाणा (गुरूग्राम) में स्थित हैं, तथा यह आई.एस.ओ/टी.एस गुणवत्ता मानकों के साथ काम करती है।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान मार्क एग्जॉस्ट सिस्टम लिमिटेड की ओर से डिप्टी मैनेजर विकास कुमार एवं असिस्टेंट मैनेजर अमन कौशिक ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के कुल 24 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ। डिप्टी मैनेजर विकास कुमार और असिस्टेंट मैनेजर अमन कौशिक ने छात्रों की तकनीकी दक्षता और उद्योग से जुड़े कौशलों का परीक्षण किया। तथा मैकेनिकल विभाग के छात्र-छात्राओं का 100% प्लेसमेंट हुआ।
मार्क एग्जॉस्ट सिस्टम लिमिटेड एक भारतीय ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो मुख्य रूप से कारों और मोटरसाइकिलों के लिए एग्जॉस्ट सिस्टम (निकास सिस्टम), मफलर, कैटेलिटिक कन्वर्टर, एग्जॉस्ट पाइप और अन्य ऑटो पार्ट्स तैयार और सप्लाई करती है, और इसके प्रोडक्ट बड़े ऑटोमोबाइल निर्माता जैसे मारुति सुजुकी, होंडा आदि को सप्लाई होते हैं।
कंपनी गाड़ी के एग्जॉस्ट के अलावा शीट मेटल के पुर्जे, दरवाजे के फ्रेम, शॉक एब्जॉर्बर, पानी/तेल पंप, जैसे कई अन्य ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स भी बनाती है, उसके उत्पादन संयंत्र हरियाणा (गुरूग्राम) में स्थित हैं, तथा यह आई.एस.ओ/टी.एस गुणवत्ता मानकों के साथ काम करती है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में पूर्व मे भी प्लेसमेंट ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन होता रहा है। SLNKO ENERGY Pvt. Ltd. Noida U.P. की कम्पनी विश्वविद्यालय परिसर में दिनांक 8 जनवरी को आई थी। जिन्होने कुल 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। जिसमें लॉन्च ग्लोबल एव नैकरी डाट काम दिनांकः 27 अक्तूबर को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन था जिसमे 24 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। दिनांक 17 नवंबर को पशुपति एक्रिलॉन लिमिटेड जिन्होने कुल 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights