मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

अल्प मानदेय से परिवार का भरण पोषण मुश्किल- कौशल कुमार

December 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की गांधी उद्यान मे बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने की। जिसमे शिक्षामित्रों के स्थानांतरण व समायोजन किए जाने के संबंध मे विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर जिला कार्यकारिणी की तरफ से फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। बैठक मे नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि अल्प मानदेय से शिक्षामित्र अपने परिवार का भरण पोषण, पढ़ाई लिखाई और दवाई मे पस्त है। संरक्षक विनीत चौबे ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक शिक्षा मे रीढ़ की तरह है। जिनका महत्वपूर्ण योगदान है। इससे निपुण लक्ष्य, नामांकन और निवार्चन जैसे महत्वपूर्ण कार्य सरलता से सफलता पूर्वक संचालित हो रहे है। प्रवक्ता धर्मवीर मौर्य ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि शीघ्र निर्णय लेकर लाखों परिवारों को राहत प्रदान करें। शिक्षामित्र रोज समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर मानदेय वृद्धि की खबर की प्रतीक्षा कर रहे है। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि आठ दिसंबर की बैठक के बाद विभाग से शिक्षामित्रों के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ है। साथ ही जनपद बरेली मे 15 दिसंबर को आदेश जारी कर दिया गया। इसका हम हृदय से स्वागत करते है। महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने कहा स्थानांतरण प्रक्रिया से उन साथियों को थोड़ा राहत मिलेगा जो काफी दूर तैनात है। सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा शिक्षामित्र के मानदेय वृद्धि है। बैठक मे कपिल यादव, कुमुद केशव पांडे, सर्वेश पटेल, उत्तम कुमार, अर्जुन सिंह, कृष्णा कुमारी, अलका शर्मा, संजीव गंगवार, सतीश गंगवार, राकेश यादव, दिनेश कुमार गंगवार, जसवीर सिंह, संजीव कुमार, उवैस रजा, भगवान सिंह यादव, संतोष कुमार, शिशुपाल सिंह, नरेश चंद्र गंगवार, आसिम हुसैन, गंगाधर, युसूफ खान आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights