प्रधान प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी का प्रचार करने पर घर में घुसकर किया हमला, 6 घायल

WhatsApp Image 2025-12-14 at 6.26.08 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्राम प्रधान चुनाव के प्रचार को लेकर थाना भुता क्षेत्र के गांव लईया में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि एक प्रधान प्रत्याशी ने अपने साथियों के साथ दूसरे प्रत्याशी का प्रचार करने पर एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों व बांके से हमला कर दिया। घटना में छह लोग घायल हो गए, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

परिजनों के अनुसार गांव में नन्हेंलाल और प्रेमपाल ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। दीनानाथ का परिवार प्रेमपाल का समर्थन और प्रचार कर रहा था, जिसका नन्हेंलाल लगातार विरोध कर रहा था। आरोप है कि इस बात को लेकर आए दिन गाली-गलौज की जा रही थी।
शनिवार शाम नन्हेंलाल घर के पास आकर गाली देने लगा। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो नन्हेंलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में दीनानाथ (50) पुत्र रोशन लाल, उनकी मां गंगा देवी (85), तारावती, विजय व गांगदेव, त्रिवेणी पुत्र गांगदेव तथा डोरीलाल पुत्र रोशन लाल घायल हो गए। सभी घायल ग्राम लईया के निवासी हैं। आरोप है कि नन्हेंलाल ने अपने साथी भारत सिंह, ट्यूनिश, मदन और अजय अन्य के साथ मिलकर लाठी-डंडों व बांके हमला और पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights