मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ की बड़े व छोटे सरकार की दरगाह पर दूसरे दिन भी छापेमारी,बड़ा खुलासा हुआ

December 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । शहर की कोतवाली सदर क्षेत्र में बड़े सरकार व छोटे सरकार की दरगाह पर आज दूसरे दिन भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ
रोहिग्याओं औऱ बंगलादेशियो की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च ऑपरेशन शुरू होते ही दूसरे दिन भी भगदड़ व अफरातफरी का माहौल हो गया। सन्दिग्ध लोग पुलिस को देखते ही इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में सन्दिग्ध लोगो को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा है,हिरासत में लिए गए सभी लोगो से आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड या अन्य कोई वैध पहचान पत्र दिखाने को कहा गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा है बड़े व छोटे सरकार की दरगाह में रहने वाले लोग तीन पीढ़ियों की पहचान साबित करें, जिससे स्पष्ट हो सके कि वह भारत के नागरिक है,अन्यथा उन्हें अवैध प्रवासी माना जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज दूसरे दिन भी अपर पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र द्धिवेदी, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय एवं सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल,प्रभारी एलआईयू,कोतवाली व सिविल लाइन थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित आला अधिकारी ने भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ दोनो दरगाह में सर्च ऑपरेशन चलाया।
बक्फ बोर्ड की जमीन पर हजारों की संख्या में रह रहे झुग्गी झोपड़ी वालों में आज कार्रवाई का असर दिखाई दिया । अब दरगाह धीरे धीरे खाली होने लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र द्विवेदी ने कहा कोई भी बाहर का व्यक्ति दरगाह पर नहीं रुकेगा यह धार्मिक स्थल है यहां पर बाहर से आए जायरीन अपना-2 उपचार कराकर तुरंत अपने-अपने घरों को वापस लौटे वरना सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी झुग्गी झोपड़ियों में नाजायज तरीके से चल रही बिजली को कटवाने का सिटी मजिस्ट्रेट ने बिजली विभाग को आदेश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है जब तक बाहर के रह रहे लोगों से दरगाह खाली नहीं हो जाएगी तब तक रोज चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी बांग्लादेशी हो या रोहिंग्या हो किसी को भी जिले में रहने की इजाजत नहीं है जो भी अवैध रूप से बांग्लादेशी रह रहे हैं वह स्वयं ही चले जाएं नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि दरगाह में अब कोई नही रह सकेगा, दरगाह में रहने के लिए पहले दरगाह कमेटी में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अपना वैध पहचान पत्र देना होगा।
इधर बड़े सरकार की दरगाह के अशरफ पीर ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में अवैध लोग लंबे समय से रह रहे है,गलत काम भी करते है,मना करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते है। दोनों दरगाह के पीर जिला प्रशासन के सर्च ऑपरेशन में पूरा सहयोग कर रहे है। दरगाह के सभी पीर भी चाहते है कि कोई भी अवैध या गलत व्यक्ति यहां नही रहे। यह धार्मिक स्थल है,दोनो दरगाह के प्रति सभी लोगो मे अटूट आस्था व श्रद्धा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights