मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ पुलिस ने सिपाही को पीटने वाला भाजयुमो जिला मंत्री रजत सिंह को जेल भेजा

December 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। थाना सिविल लाईन पुलिस ने वांछित अभियुक्त रजत प्रताप सिंह निवासी डी फ्रेन्टस अपार्टमेन्ट सिलवेशन आर्मी रोड बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दे कि दस दिसम्बर की आधी रात को संतोख सिंह तिराहे मिशन स्कूल के पास सड़क किनारे एंगीगेटर जला कर ट्रक खड़ा था। भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह के पुत्र व भाजयुमो के जिला मंत्री रजत प्रताप सिंह नशे में धुत अपनी थार गाड़ी से ट्रक में पीछे से घुस गए। कार में शराब की बोतल आदि सामान पड़ा हुआ था। सूचना पर चीता मो० पर तैनात का0 लवनेश कुमार व का0 पवन कुमार घटनास्थल पर मिशन स्कूल ब्लड सेन्टर के सामने अलापुर रोड पर पहुँचे तो जाकर देखा तो सडक किनारे खडे ट्रक मे गाडी थार ट्रक के पीछे घुसी थी और क्षतिग्रस्त थी गाडी चालक रजत प्रताप सिंह निवासी डी फ्रेन्डश अपार्टमेन्ट शिलवेसन आर्मी रोड सिविल लाईन बरेली से वार्ता की गयी तथा गाडी घुसने के बारे मे जानकारी करनी चाही तो गाडी चालक रजत प्रताप सिह एकदम गाली गलौज करने लगा मौके पर चीता कर्मचारीगणो द्वारा समझाने का प्रयास किया तो नहीं माना और चीता कर्मचारीगणो के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे कांस्टेबल लवनेश कुमार के चहरे, आख व कान पर काफी चोटे आई है मौके पर अन्य काफी लोग इकठ्ठा हो गये। चालक रजत प्रताप सिंह मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन मय फोर्स के मौके पर पहुँचे, रोड पर खडे दोनो एक्सीडेन्टल वाहनो को जनता के व्यक्तियो के सहयोग से थाने पर खडा कराया गया तथा का0 लवनेश द्वारा मेडीकल परीक्षण उपरान्त दी गई तहरीर के आधार पर थाना पर रजत प्रताप सिंह के विरूद्ध सिपाही से मारपीट व सरकारी कार्य मे बाधा का मुकदमा पंजीकृत हुआ।
सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्त रजत प्रताप सिंह के डी फ्रेन्डस अपार्टमेन्ट सिलवेशन आर्मी रोड बरेली को आज थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूं भेजा गया।
*

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights