झंडेवालान में बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ संगत ने निकाली पदयात्रा

WhatsApp Image 2025-12-12 at 6.31.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नई दिल्ली के झंडेवालान स्थित पौराणिक मंदिर–दरगाह बाबा श्री पीर रतननाथ जी पर हुई डीडीए और एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में अध्यक्ष जुगल किशोर के नेतृत्व में बरेली की संगत शुक्रवार को सड़क पर उतर आई। शाहदाना कॉलोनी स्थित श्री दरगाह मंदिर से सुबह 10 बजे हरि मंदिर तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक सेवा समिति, पंजाबी महासभा, श्री राधा रानी गौशाला समिति, श्री राधा संकीर्तन मंडल और श्री वैष्णोदेवी बुआदाती संकीर्तन मंडल के सदस्य शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संगत ने आरोप लगाया कि झंडेवालान में कार्रवाई के दौरान तुलसी वाटिका, लंगर स्थल और कुछ निर्माणों को तोड़ा गया, जिससे श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी है। सेवकों का कहना है कि स्थल पर 16 वर्षों से अखंड राम नाम की ज्योति, हरे राम पाठ, दैनिक पूजन और लंगर सेवा निरंतर चल रही है, ऐसे में इसे अतिक्रमण बताकर तोड़फोड़ करना अनुचित है।

मंदिर का प्राचीन इतिहास

पौराणिक परंपरा के अनुसार यह स्थान लगभग 1365 वर्ष पुराना माना जाता है। यहाँ पूज्य श्री श्री 1008 बाबा पीर रतननाथ जी महाराज, जो आदि गुरु गोरक्षनाथ के परम शिष्य माने जाते हैं, की परंपरा स्थापित है। वर्तमान में इस परंपरा की 31वीं पीठ श्री श्री 1008 बाबा लक्ष्मण दास स्वामी जी महाराज गादी पर विराजमान हैं।
इस नाथ परंपरा के अनुयायी देश–विदेश के लगभग 50 स्थानों पर सक्रिय हैं, जिनमें जर्मनी, लंदन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं।
मंदिर में प्रतिदिन प्रातःआरती, सत्संग और राम नाम का जाप चलता है। हजारों श्रद्धालु दर्शन करते हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा लंगर, शरबत सेवा, गरीबों को कंबल वितरण, मेडिकल शिविर और गौशाला संचालन जैसी सेवाएँ वर्षों से चलाई जा रही हैं।
सेवकों ने अफगानिस्तान में सेवा संभाल रहे पुजारी राकेश शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि “तालिबान शासन में भी उन्होंने भारत लौटने के बजाय मंदिर सेवा को प्राथमिकता दी।”
इस मुद्दे को लेकर बरेली से पहुँचे प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार, 8 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार और सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को ज्ञापन सौंपा था। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि यह मामला शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक पहुँचाया जाएगा। पैदल मार्च के दौरान अध्यक्ष जुगल किशोर , राज कमल भसीन, शिव चावला, रवि कुमार बकराल, संगीता , महाराज कलम नयन दास, रजनी चावला , देशा चावला , सीमा साहनी। पूजा नारंग, रामकी अरोरा , नंदनी , रश्मि अरोरा , किरन अरोरा , गीता अरोरा , आशा , जसपाल अरोरा , गुलशन आनंद , संजय आनंद ,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights