बरेली। गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी मनोज बिकट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। मनोज बिकट ने कहा कि प्लास्टिक बैन कानून के बावजूद देशभर की जेलों में कैदियों और बंदियों को आज भी प्लास्टिक के बर्तनों में भोजन परोसे जाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया सामाजिक संगठन ने चेताया कि प्लास्टिक बर्तनों में गर्म भोजन दिए जाने से हार्मोनल गड़बड़ी, कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बही दूसरी तरफ गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी संजीव सागर उनकी भाभी द्वारा संजीव सागर पर झूठा मुकदमा थाना सुभाषनगर में करगैना चौकी इंचार्ज ने लिखा मुकदमा की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय एडवोकेट, संजीव सागर, रंजीत सिंह, गिरीश सक्सेना, मोहम्मद नासिर, तस्लीम, यासीन, यूनिस, चमेली देवी, राबिया, नाजिम, मेहंदी हसन, बद्री प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।