मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में क्रय केंद्र बंद होने पर भाकियू नेता ट्रैक्टर ट्राली में बाजरा भर कर डीएम ऑफिस पहुँचे,हंगामा

December 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना बाजारा क्रय केंद्र बंद होने से नाराज है। क्रय केंद्र शुरू करने के लिए अपना बाजारा खुद ट्रैक्टर चलाकर डीएम कार्यालय पहुंचे। प्रशासन में हड़कंप मच गया।।
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने मोर्चा संभाला औऱ सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैक्टर ट्राली को किसान नेताओं को मना कर मालवीय आवास में खड़ा कराया तब कहीं जाकर प्रशासन को चैन आया
विगत कई दिनों से शासन की मंशा के विपरीत समय से पहले जिले भर के बाजारा सरकारी खरीद बंद कर दी गई थी। इससे नाराज होकर भाकियू मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने संयुक्त बयान दिया खरीद शुरू नहीं की गई तो फिर वह स्वयं का बाजारा जिला विपणन खाद रसद अधिकारी के कार्यालय में भर देंगे ।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह 11:00 बजे ट्रैक्टर ट्राली में 31 कुंतल 80किलो बाजारा जैसे ही डीएम कार्यालय पहुंचा ।प्रशासन में हड़कंप बच गया। सैकड़ो की संख्या में माइक से नारेबाजी करते रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें मनाया और जिला खाद रसद विपणन अधिकारी को भी मालवीय आवास बुलाया गया। मामला तूल पकड़ गया। बाजारा की तौल केंद्र बन्द कर दी गई।। अगर बाजारा नहीं तोला गया तो फिर जिला रसद विपडन अधिकारी के यहां भर देंगे। साथ ही जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे ।
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने किसान नेताओं को समझाया तथा जिले में खरीद करने के लिए पत्र मंडल आयुक्त के लिए भेजा गया है। जो जिला अधिकारी बदायूं के माध्यम से गया हुआ है। लक्ष्य की और मांग की गई है जैसे ही लक्ष्य प्राप्ति होगी सरकारी बाजारा खरीद शुरू कर दी जाएगी।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना का 31 कुंतल 80 किलो बाजारा की तौल कर दी गई तब कहीं मामला शांत हुआ ।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा टिकैत का मूल मंत्र आंदोलन है जो लोग आंदोलन करने से जेल जाने से डरते हैं उनकी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती
उन्होंने कहा खुद निकलना होगा आज मैंने पूरे जिले से अपील की थी जिनका बाजारा नहीं पडा है अपना बाजारा ट्रैक्टरों में भरकर लाए बाजरा खरीद केंद्र आज ही शुरू कर दिए जाएंगे परंतु कोई भी किसान हिम्मत नहीं जुटा पाया मुझे अपना स्वयं का बाजरा लाना पड़ा है ।
आज की यह जीत किसान समाज की है। आंदोलन ही आपका शोषण से मुक्ति दिला सकता है । इसलिए ज्यादा संख्या में आकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। ज्ञापन देने वाले कभी भी आंदोलनकारी नहीं हो सकते यह लड़ाई सिर्फ जेल से और आंदोलन से ही मजबूत होगी । यूरिया संकट पर भी गरजे मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, उन्होंने कहा यूरिया की कालाबाजारी प्रशासन रोके बरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिला मुख्यालय पर किसानों को प्राइवेट दुकानों पर कई चीजें लगाकर ₹400 तक कट्टा बेच रहे हैं
आज आंदोलन में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ब्लॉक सलारपुरअध्यक्ष पप्पू सैफी ओमपाल राजपूत उदयवीर सिंह राजपूत शंकरलाल राजपूत रमेश फौजी विश्राम सिंह कुशवाहा पुष्पेंद्र कुशवाहा पूरन पाली नेत्रपाल कुशवाहा पीतांबर कुशवाह साबिर हुसैन बृजपाल प्रजापति सूरज पाल राजपूत उमाशंकर सागर उझानी नगर अध्यक्ष चंद्र मोहन वर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में किसान मेंंजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights