दिल्ली के झंडेवालान मन्दिर में बुल्डोजर कार्रवाई पर बदायूँ पंजाबी व सनातन समाज भड़का, ज्ञापन दिया
बदायूँ। नई दिल्ली के झंडेवालान स्थित प्राचीन मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतननाथ पर हुई डीडीए औऱ एमसीडी की बुल्डोजर से बदायूँ में पंजाबी समाज, सिख समाज समेत सभी सनातनियो में आक्रोश है। आज श्री सनातन धर्म सभा,पंजाबी समाज सेवा समिति,मन्दिर दरगाह श्री बाबा पीर रत्न नाथ जी महाराज कमेटी ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,गृह मंत्री,मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को दिया।
शहर के गोपी चौक,निकट साहू धर्मशाला के पास स्थित मन्दिर दरगाह श्री बाबा पीर रतननाथ जी महाराज मन्दिर परिसर में सभी लोग एकत्र हुए। यहाँ पर ही भाजपा विधायक को आमंत्रित किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।
श्री बाबा पीर रतन नाथ दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन भसीन एवं गौरव ग्रोवर ने दरगाह कमेटी की ओर से बहुत सारे पुरुषों और महिलाओं ने ज्ञापन दिया। पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश समिति की ओर से प्रदेश मंत्री देवेंद्र कुमार मिनोचा ने ज्ञापन दिया
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किए गए मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की कड़ी आलोचना की। प्रदेश मंत्री देवेंद्र मनोचा ने कहा की पूरे देश के सनातनियों में मंदिर परिसर की तोड़फोड़ को लेकर एक बड़ा आक्रोश है। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डीके चड्ढा और सोनू आहूजा ने ज्ञापन दिया और पंजाबी समाज सेवा समिति की तरफ से गुरदीप सिंह ढींगरा महासचिव एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक नारंग हरभजन सिंह ढिंगड़ा सुरेंद्र नानक ने ज्ञापन दिया ।गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी ज्ञापन दिया गया है जो गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव गुरदीप सिंह द्वारा दिया गया है। जगदीश सिंह बोरा द्वारा जोगीपुरा गुरुद्वारे की ओर से भी ज्ञापन दिया गया है और वहां की महिलाओं ने भी मंदिर परिसर में की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की और अपनी जमीन वापस मांगने की मोदी जी से गुहार लगाई ।
इस मौके पर सुरेश अरोड़ा हरिओम अरोड़ा,प्रदीप बत्रा,तरुण अरोड़ा,सुरेश अरोड़ा ,कपिल कालड़ा
विकास गुप्ता,मन्नू लोगानी ,विमल लोगानी,सरला अरोड़ा,राधेश्याम लोगानी,शशि ग्रोवर, रेनू लोगानी
सीमा अरोड़ा,ज्योति लोगानी,शारदा लोगानी, पूनम भसीन,अश्वनी भसीन
किशोर अरोड़ा,लोकेश अरोड़ा
धीरज अरोड़ा, छवि अरोड़ा,नंदलाल लोगानी,पूनम लोगानी , शारदा लोगानी ,अमरजीत लोहानी
दीनदयाल लोगानी , रमन लोगानी
आदि भारी संख्या में बहुत सारे लोग मौजूद थे।













































































