मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में आधी रात को शराब के नशे में धुत भाजपा नेता के पुत्र ने की गुंडई, सिपाही को पीटा

December 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह के पुत्र रजत सिंह ने कल आधी रात को शराब के नशे में धुत्त होकर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मौके पर पहुंचे सिपाही को जमकर रोड पर पीटा पूरा मामला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के संतोष सिंह तिराहे के पास मिशन इंग्लिश स्कूल के सामने का है रात करीब 12:00 बजे के आसपास किसी खराबी के कारण रोड किनारे इंटीकेटर जलाकर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह के पुत्र रजत सिंह की महिंद्रा थार कार UP25EA2323 ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिस पर बीआईपी पास लगा हुआ था। नशे में धुत्त ड्राइवर रजत सिंह और उसके साथी टक्कर से घायल हो गए।कार पर विधान सभा का पास लगा हुआ था। गाड़ी में शराब की बोतले गिलास खुले पड़े हुए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार में बैठ कर शराब पी जा रही थी। मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइंस में तैनात सिपाही ने उससे जब हाल-चाल पूछने की कोशिश की तो रजत सिंह ने उसे गाड़ी से निकल कर जमकर रोड पर खुले आम मारपीट करते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया।मारपीट देख जब मौके पर लोग एकत्रित होने लगे तब कार सवार रजत सिंह वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसकी कार स्टार्ट नहीं हुई। वह कार को बार बार स्टार्ट करने की कोशिश करता रहा जिस पर उसकी कार में से धुआं निकलने लगा वहां पर मौजूद लोगों ने उसे कार स्टार्ट करने को मना किया लेकिन वह लोगों पर उल्टा भड़कने लगा और अपनी कमर में लगे लाइसेंसी हथियार को निकाल लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सिपाही को बचाया भाजपा नेता का पुत्र रजत सिंह दबंगई दिखाने लगा और पुलिस को चकमा देकर किसी तरह पुलिस के बीच से निकल कर मौके से फरार हो गया। कुछ दिन पहले बदायूं पुलिस के एक दरोगा को वकीलों ने पीटा और उसका वीडियो वायरल हुआ था।भाजपा नेता राजीव सिंह के बेटे रजत सिंह ने एक सिपाही को खुले आम जमकर पीटा मानो ऐसा लग रहा है बदायूं में यह सब आम हो चुका है। जंगल राज बन चुका है। हाल ही में बरेली में पुलिस के साथ धक्कामुक्की और दंगा भड़काने वाले आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिए गए लेकिन बदायूं में पुलिस के साथ बदतमीजी आम बात हो गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights