मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वर्दी पहनते ही स्काउट अपने कंधों पर उठाता है देशभक्ति, अनुशासन और सदाचार की जिम्मेदारी : संजीव

December 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने, राष्ट्रध्वज को सम्मान से फहराने के नियम, स्काउटिंग आंदोलन नियम प्रतिज्ञा के अलावा जल, जंगल और जमीन से प्राप्त बहुमूल्य संपदा का सही उपयोग करने आदि की ट्रेनिंग दी गई।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि ऐसा संस्कार है जो व्यक्ति के भीतर कर्त्तव्य, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा का भाव जगाता है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा स्काउट वही है जो कठिन परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता करने से पीछे न हटे। स्काउटिंग हमें सिखाती है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है, और समाज की सेवा करना ही जीवन का सर्वोच्च धर्म है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज देश को ऐसे युवा चाहिए जो न केवल पढ़ाई में आगे हों बल्कि चरित्र, निष्ठा और सेवा-भाव में भी उदाहरण बनें। जब कोई बच्चा स्काउटिंग की वर्दी पहनता है तो वह केवल कपड़ा नहीं पहनता, बल्कि देशभक्ति, अनुशासन और सदाचार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाता है। हमें जहां भी कोई व्यक्ति संकट में दिखे, प्रकृति संकट में हो या समाज में किसी को मदद की आवश्यकता हो स्काउट को सबसे पहले आगे बढ़कर सेवा का हाथ बढ़ाता है। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है।
विद्यालय के संस्थापक अंतर सिंह यादव ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि‌ स्काउट का जीवन सेवा, सतर्कता और समर्पण पर आधारित होता है। हमें समाज में फैली समस्याओं, असमानता, अशिक्षा, पर्यावरण संकट के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहता है। बच्चे पेड़ लगाना, यातायात नियमों का पालन करना, रक्तदान के लिए प्रेरित करना या किसी जरूरतमंद की सहायता करना शुरू करते हैं, तभी एक सशक्त राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि स्काउटिंग की भावना को अपने जीवन में उतार ले, तो भविष्य में कोई भी चुनौती देश को रोक नहीं सकती।
सेवा ही सच्ची पूजा है और राष्ट्रप्रेम ही सबसे बड़ा गौरव है।
स्काउट गाइड को प्राकृतिक आपदाओं से स्वयं को तैयार रखने के अलावा बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट, ड्रिल आदि की ट्रेनिंग दी गई।
इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक राजीव कुमार, रईस अहमद सुधीर कुमार सिंह, राजेश भारती, किरन सागर, गार्गी जैन, रिंकी यादव, मंजू यादव, खुशबू वर्मा, शिवानी आदि मौजूद रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights