मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिल्सी विधायक ने 132.87 करोड़ के मार्गो एवं लघु सेतु का नवनिर्माण औऱ पुनर्निर्माण स्वीकृत कराया

December 9, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने कहा है कि उनकी बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों हरगनपुर, पीतम नगर, पीतम नगला ,खिरकवारी मानपुर पुख्ता , जरीफपुर गढ़िया, बसंत नगर मुजरिया ,बुटला ,छतुईया,नैथुआ, जिनौरा ,कोठी नगला ,कुढा़ नरसिंहपुर ,सुकटिया आदि ग्रामों के आबादी वाले भाग में भारी मात्रा में कीचड़ तथा जल भराव होने के कारण आम जनता को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था
उन मार्गों के लिए नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण हेतु स्वीकृत कराया ।
विभिन्न स्थानों पर पानी की पूर्ण तरीके से निकासी न होने के कारण मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में हो गए थे
उंन्होने कहा कि जिस कारण विभिन्न ग्राम पंचायतो खिरकवारी मानपुर पुख्ता, तोफी नगला ,तिलिया खाता एवं हरसिंहपुर के निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था
भाजपा विधायक ने कहा कि इन समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उनके द्वारा लघु सेतुओं की स्वीकृति कराई गई ।
इसके अतिरिक्त कछला से हुसैनपुर बक्सर खालसा तक तथा बिल्सी से इस्लामनगर तक चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण स्वीकृत कराया गया ।
इस प्रकार भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल लंबाई 55.045 किलोमीटर तथा धनराशि रुपए 132.87 करोड़ के मार्गो एवं लघु सेतु का नवनिर्माण अथवा पुनर्निर्माण जनहित में स्वीकृत कराया गया
इन सब का निर्माण होने के उपरांत बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह आम जनमानस को आवागमन की कोई समस्या नहीं होगी ।
उंन्होने कहा मुझे बेहद खुशी है कि मेरे प्रयासों से मेरी विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले आम जनमानस को आवागमन में हो रही विभिन्न समस्याओं से निजात मिलेगा।
साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को यह आश्वासन देता हूं कि भविष्य में भी मेरी बिल्सी विधानसभा में आम जनमानस को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या से जूझने नहीं दिया जाएगा ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights