मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सचिवालय कर्मी से दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन दबाव का आरोपी मीट कारोबारी गिरफ्तार

December 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सचिवालय की महिला कर्मचारी का यौन शोषण करने और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोपी बुलंदशहर के सियाना निवासी मीट कारोबारी वली मोहम्मद कुरैशी को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली के सरिता विहार इलाके से पकड़ा गया। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के अनुसार पीड़िता का संपर्क कुछ वर्ष पहले शेयर बाजार में निवेश के सिलसिले में वली मोहम्मद से हुआ था। बातचीत के दौरान आरोपी ने झांसे में लेकर महिला का पता हासिल किया और लखनऊ आकर उससे छह लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दोस्ती का फायदा उठाकर शादी का दबाव बनाया और धोखे से अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह कई होटलों में महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शिकायत करने पर सचिवालय में वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही वह महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने, हिजाब पहनने और परिजनों से दूरी बनाने का दबाव डालता रहा। चार दिसंबर को पीड़िता की तहरीर पर महानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में रहकर मीट का कारोबार कर रहा था, जिसके बाद रविवार को उसे सरिता विहार के आली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights