मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा विधायक महेश गुप्ता हर गांव में दो पहिया वाहन चालकों को हैल्मेट वितरित करेंगे

December 8, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । विधानसभा क्षेत्र को अपनी मां समझने वाले शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुठी सराय निवासी अंशुल माथुर एवं शिवम मिश्रा की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत से काफी व्यथित हैं । दोनों ही पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देते वक्त श्री गुप्ता काफी भावुक हो गए और उन्होंने इस बात का निर्णय लिया है कि भविष्य में बिना हेलमेट के विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति की हाथ से में मौत ना हो इसके लिए वह हर गांव में कैंप लगाकर दोपहिया वाहन स्वामियों को हेलमेट वितरित करेंगे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अभियान की शुरुआत भी वह इसी ग्राम से करेंगे । विधानसभा क्षेत्र के दो युवकों की मौत के बाद से बेहद परेशान श्री गुप्ता का कहना है यदि हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी मौत ना होती ।
जनता की पूर्ण मनोयोग से सेवा और उनके दुख सुख मैं हमेशा उनके साथ खड़े रहने को ही महेश चंद्र गुप्ता ने राजनीति को अपनाया । चाहे देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए भोजन त्यागने की बात रही हो फिर सड़क दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की बिना हेलमेट मौत ना हो इसके लिए सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित करने का मामला रहा हो। इस तरह के कार्यों के वजह से ही श्री गुप्ता लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं । सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने हरीबोल सेवा समिति के माध्यम से हज़ारों लोगों को जनपद में निःशुल्क हेलमेट वितरित किए थे और लोगों से आग्रह किया था कि सभी हेलमेट का प्रयोग करें लेकिन बहुत दुःख की बात है कि लोग अपने प्राणों की चिंता किए बगैर ही हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे है और दुर्घटना में जान गंवा रहे है । मैने अपनी विधानसभा को मां माना है और उसी भाव से मै विधानसभा के लोगों की सेवा कर रहा हू आज इस घटना से वह काफी दुखी हैं । मैने यह निश्चय किया है कि अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाऊंगा और लोगों से आग्रह करूंगा कि सभी लोग शत प्रतिशत हेलमेट लगाए और जिन लोगों पर हेलमेट नहीं है समिति के माध्यम से विधानसभा के प्रत्येक गांव में निशुल्क हेलमेट वितरित करूंगा और सभी मात्र शक्ति से आग्रह करूंगा कि अपने बेटे,भाई,पति, को घर से निकलते समय हेलमेट लगाकर ही जाने दे। जिससे कोई अनहोनी न हो और किसी की हेलमेट के अभाव मे मृत्य न हो । क्योंकि जिस परिवार का व्यक्ति दुर्घटना में जाता है पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटता है । हेलमेट वितरण की शुरुआत इसी गांव से करूंगा क्योंकि वह आज काफी परेशान है ।

जीवन है बहुमूल्य,महेश
पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जीवन हर किसी का बेहद बहुमूल्य होता है इसलिए उन्होंने इस बात का निर्णय लिया है कि हेलमेट वितरित कर सड़क दुर्घटना में किसी का जीवन बचाया जा सकता है। जरूरी है कि लोगों को भी जागरूक होना होगा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights